Latest issues of CNS Daily Tobacco News Monitoring Reports

10 June 2010

सिगरेट से मुक्ति दिलाएगी मशीन

सिगरेट से मुक्ति दिलाएगी मशीन
खास खबर, नई दिल्ली, दिल्ली

नई दिल्ली। काफी जद्दोजहद के बाद भी अगर आप सिगरेट नहीं छो़ड पा रहे हैं तो घबराइए मत, दिल्ली के दो सरकारी अस्पतालों और इनके तंबाकू से निजात दिलाने वाली क्लिनिकों में कंपनयुक्त एक्यूप्रेशर तकनीक की जल्द ही शुरूआत होने वाली है।

जर्मन निर्मित बायो-रेसोरेस (कंपन चिकित्सा) उपकरण, शरीर के अंदर के विद्युतीय तरंगों के साथ मिलकर आपमें निकोटीन लेने की इच्छा को कम करता है। राज्य सरकार द्वारा संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहैवियर एंड अलाइड साइंस के निदेशक डॉक्टर नीमेश देसाई ने कहा कि बायो रेसोरेस यंत्र पहली सिगरेट पीने के बाद में अगली सिगरेट पीने की इच्छा को समाप्त कर देता है। सिगरेट छुडाने का यह उपचार न तो नुकसानदायक है और न ही पीडादायक है। इस चिकित्सा पद्वति में किसी प्रकार की कोई दवा भी नही लेनी पडती। सिगरेट पीने की इच्छा रखने का केवल मानसिक संबंध नहीं है, बल्कि इसके पीछे कुछ जैविक कारण भी हैं। देसाई ने कहा कि हाथ में बायो रसोरेंस यंत्र जब कंपन करता है तो उसका असर आपके तंत्रिका आवेगों पर पडता है जिसके फलस्वरूप सिगरेट पीने की इच्छा कम हो जाती है।

पूरा समाचार पढने के लिए यहां पर क्लिक कीजिए
-------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन
ब्रहस्पतिवार, १० जून २०१०
अंक- ९६९
Contact email: tambakoo.kills@gmail.com