Latest issues of CNS Daily Tobacco News Monitoring Reports

30 September 2010

445 दिन धुएं में उड़ा देते हैं धूम्रपान करने वाले

प्रभात खबर, नई दिल्ली, दिल्ली

ध्रूमपान के कारण हमारे शरीर पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों को न्यौता देने के बारे में तो शायद सभी लोगों को जानकारी होगी। लेकिन क्या आपको पता है कि ध्रूमपान करने वाले लोग ध्रूमपान नहीं करने वालों की अपेक्षा अपनी जिंदगी में रोजाना एक घंटा कम काम करते हैं और इस तरह से वे अपनी जिंदगी के महत्वपूर्ण एक साल को यूं ही धुएं में उड़ा देते हैं।

ब्रिटेन की एक बाजार शोध कंपनी ‘वनपोल डॉट कॉम’ ने 2,500 युवाओं पर एक शोध किया और पाया कि ध्रूमपान करने वाला कोई भी व्यक्ति‍ रोजाना ध्रूमपान के लिए औसतन पंद्रह-पंद्रह मिनट के चार ब्रेक लेता है। इस तरह वह अपनी जिंदगी के काम के लगभग 445 दिनों को यूं ही बर्बाद कर देता ।

शोध में यह भी पाया गया कि ध्रूमपान करने वाले पांच में से चार लोगों ने मंदी के दौरान भी अपनी आदत में कोई कमी नहीं की और महिलाओं ने पुरूषों के मुकाबले ज्यादा वक्त अपने दफ्तर से बाहर बिताया। वहीं दस में से सिर्फ़ एक ध्रूमपान करने वाले व्यक्ति‍ ने यह माना कि वह ध्रूमपान के लिए नहीं बल्कि सिर्फ़ बातचीत के लिए दफ्तर से बाहर निकलता है।

पूरा समाचार पढ़ने के लिये यहाँ पर क्लिक कीजिये
-----------------------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन,
वृहस्पतिवार, ३० सितम्बर २०१०
अंक- २०९२
Contact email: tambakoo.kills@gmail.com