दैनिक जागरण, नई दिल्ली, दिल्ली
बीजिंग: चाह लेने पर क्या नहीं किया जा सकता, कुत्ते को भी सिगरेट पीना सिखाया जा सकता है। इसके बावजूद आप अपने पालतू के साथ ऐसा न करें, जैसा चीन में एक युवक ने किया है। वैसे, इस वफादार कुत्ते ने भी अपने मालिक को निराश नहीं किया। स्थिति यह है कि अब यह कुत्ता दिन में एक पैकेट सिगरेट पी जाता है।
चीन के हूबी प्रांत के वुचांग शहर में रसोइये का काम करने वाले जेंग जिगुआंग (23) ने अपने कुत्ते ब्लैकी को सिगरेट पीना सिखाया है। जिगुआंग के अनुसार, ब्लैकी को मैंने छह महीने पहले खरीदा था। मैंने शुरू से ही उसे सिगरेट पीना सिखाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं। पहले कुछ मुश्किलें आई, लेकिन अब ब्लैकी सिगरेट पीने में उस्ताद हो गया है। एक दिन में वह एक डिब्बा सिगरेट पी जाता है।
जिगुआंग ने बताया कि शुरू में ब्लैकी को सिगरेट का धुआं पसंद नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे पर वह इसका आदी हो गया। ब्लैकी को जल्द सिगरेट की लत लगाने के लिए जिगुआंग उसे सिगरेट के साथ खाना देने लगा। जिगुआंग के अनुसार, ब्लैकी बहुत ही प्यारा है। उसने एक महीने में अच्छी तरह सिगरेट पीना सीख लिया।
जिगुआंग के इस कारनामे से उसके पड़ोसी नाराज हैं। उनका कहना है कि इस युवक ने एक जानवर को सिगरेट का आदी बनाकर गलत काम किया है। इसके लिए उसे सजा मिलनी चाहिए।
पूरा समाचार पढ़ने के लिये यहाँ पर क्लिक कीजिये
-----------------------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन,
सोमवार, ०६ सितम्बर २०१०
अंक-२०४६