दैनिक भास्कर, नई दिल्ली, दिल्ली
गेम्स पूरी तरह से तंबाकू मुक्त रहेंगे। आयोजन समिति और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी स्टेडियम और खिलाड़ियों के ठहरने के लिए बने खेलगांव को तंबाकू मुक्त रखने के लिए एक विस्तृत खाका तैयार कर लिया है। यह नीति एक अक्टूबर से लागू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने भास्कर को बताया, ‘कॉमनवेल्थ गेम्स को सौ फीसदी तंबाकू मुक्त आयोजन बनाने की रणनीति तैयार की गई है। इसके तहत आयोजन समिति ने सभी स्थानों में सिगरेट, बीड़ी, गुटखा-खैनी और अन्य तंबाकू उत्पादों के विज्ञापन या इश्तहार पर रोक लगा दी है। साथ ही तंबाकू उत्पादों से जुड़ी किसी भी कंपनी को खेलों के प्रायोजन से दूर रखने का फैसला किया है।’
सूत्रों का कहना है कि सभी विदेशी खिलाड़ियों को आते ही तंबाकू मुक्त नीति के बारे में जरूरी सूचनाएं दे दी जाएंगी। विदेशी प्रतिनिधि या खिलाड़ी के परिसर में धूम्रपान करते हुए पकड़े जाने पर दो बार चेतावनी देने का प्रावधान रखा गया है। तीसरी बार धूम्रपान करते पकड़े जाने पर उस व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक किसी भी खिलाड़ी, अधिकारी या आम व्यक्ति को तंबाकू उत्पादों के साथ खेलगांव और स्टेडियम परिसर में प्रवेश करने की मनाही होगी।
जानकारों का कहना है कि सभी प्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और अन्य अधिकारियों को तंबाकू मुक्त नीति की जानकारी देने के इंतजाम किए गए हैं। मसलन, मेहमानों को दिए जाने वाले नोट-पैड, लेटरहेड में स्मोक फ्री जैसे संदेश छपे होंगे। कमरे बुक कराते वक्त स्वागत अधिकारी भी इस बात की जानकारी खिलाड़ियों और प्रतिनिधियों को देगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए खेलगांव परिसर में एक आरक्षित स्मोकिंग जोन बनाया गया है, जहां धूम्रपान की इजाजत होगी।
पूरा समाचार पढ़ने के लिये यहाँ पर क्लिक कीजिये
-----------------------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन,
सोमवार, २७ सितम्बर २०१०
अंक- २०७५