Latest issues of CNS Daily Tobacco News Monitoring Reports

11 September 2010

गुटखा विरोधी संकल्प सभा आयोजित

दैनिक जागरण, नालंदा, बिहार

शुक्रवार को अनुमंडल के सुदूरवर्ती दीरीपर गांव स्थित ग्रामीण इंटरमीडिएट महाविद्यालय के सभागार में गुटखा विरोधी संकल्प सभा का आयोजन किया गया। इस संकल्प सभा में ग्रामीण क्षेत्र के युवक-युवतियों के अलावे शिक्षकों ने भी भाग अलिया। इस मौके पर वक्ताओं ने गुटखा-तम्बाकू को धीमा जहर बताते हुए देश भर में इसकी बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

स्कूल-कालेज में जाने वाले युवक आसानी से इसकी चपेट में आने से बेमौत मारे जा रहे है। वक्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों नशा विरोधी प्रचार-प्रसार पर बल दिया। संकल्प सभा की अध्यक्षता प्रो0 उषा कुमारी ने की। इस मौके पर आशुतोष कुमार मानव,प्रो0अशोक कुमार सुमन,कौशल किशोर प्रसाद सिंह, सत्यवान प्रसाद,शशिप्रभा रानी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

पूरा समाचार पढ़ने के लिये यहाँ पर क्लिक कीजिये
-----------------------------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन,
शनिवार, ११ सितम्बर २०१०
अंक-२०५९
Contact email: tambakoo.kills@gmail.com