प्रभात खबर, नई दिल्ली, दिल्ली
न्यूयार्कः अमेरिका के न्यूयार्क में एक नए धूम्रपान कानून के अंतर्गत यहां के विश्व प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर, पार्कों और समुद्री तटों पर धूम्रपान करना निषिद्ध हो जाएगा। न्यूयार्क के मेयर माइकल ब्लूमबर्ग ने इस बात की घोषणा की। प्रतिबंध के बारे में ब्लूमबर्ग ने कहा कि इसका सीधा सा कारण है. घर के अंदर या बाहर लंबे समय तक अप्रत्यक्ष धूम्रपान से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इसलिए हम इस दिशा में कुछ करने जा रहे हैं.
गौरतलब है कि धूम्रपान निषेध के इस विधेयक को नगर परिषद में पारित कराना अनिवार्य होगा। ऐसी आशा है कि इसमें ज्यादा दिक्कत नहीं होगी क्योंकि नगर परिषद में ब्लूमबर्ग को भारी समर्थन प्राप्त है।
पूरा समाचार पढ़ने के लिये यहाँ पर क्लिक कीजिये
-----------------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन,
वृहस्पतिवार, १६ सितम्बर २०१०
अंक- २०६७