Latest issues of CNS Daily Tobacco News Monitoring Reports

07 September 2010

यूथ खालसा आर्मी ने डीसी को सौंपा मांगपत्र

दैनिक भास्कर, भोपाल, मध्य प्रदेश

यूथ खालसा आर्मी ने शिक्षण संस्थानों व धार्मिक स्थानों से शराब व सिगरेट की दुकानों की दूरी 100 मीटर सुनिश्चत करने के लिए मांगपत्र सौंपा। तरणजीत ङ्क्षसह निमाना व बलजीत सिंह छतवाल की अगुवाई में सौंपे गए मांगपत्र में कहा गया कि धार्मिक स्थानों के नजदीक इन दुकानों से लोगो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। शिक्षा संस्थानों के नजदीक खुली इन दुकानों पर बिक रहीं शराब, सिगरेट व तंबाकू के लुभावन विज्ञापनों से विद्यार्थियों के मन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

यूथ खालसा आर्मी के झंडे तले आईं संस्थाओं ने प्रशासन से मांग की इन दुकानों को जल्द से जल्द हटाया जाए। साथ ही मांग की गईं कि फिल्मों के अश्लील पोस्टर सिनेमा घरों में लगाए जाए न कि सार्वजनिक स्थानों पर। इस अवसर पर तरणजीत ङ्क्षसह निमाणा, बलजीत सिंह छतवाल, गगनदीप सिंह, डाक्टर जैपाल सिंह, परमिंदिर सिंह, सतविंदर सिंह, रूपिंदर सिंह, मनविंदरपाल सिंह, अमरजीत सिंह, दलजीत सिंह, जसजोत ङ्क्षसह, कुलदीप सिंह, हरमनदीप सिंह, कंवलप्रीत सिंह व गगनदीप सिंह उपस्थित रहे।

पूरा समाचार पढ़ने के लिये यहाँ पर क्लिक कीजिये
-------------------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन,
मंगलवार, ०७ सितम्बर २०१०
अंक- २०४९
Contact email: tambakoo.kills@gmail.com