Latest issues of CNS Daily Tobacco News Monitoring Reports

03 September 2010

कश पे कश लगाता बॉलीवुड

दैनिक भास्कर, चंडीगढ़/हरियाणा/पंजाब

स्मोकिंग करना सिर्फ फिल्मों के सींस में ही प्रतिबंधित है। हमारे बॉलीवुड सेलेब्स में स्मोकिंग की लत पुरानी है। इनमें से कुछ छुपकर तो कुछ खुल्लमखुल्ला कश लगाने के लिए मशहूर हैं और इन्हें चेन स्मोकर्स कहा जाता है|सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने पर दण्डित होने का प्रावधान है और इस सजा से हमारे बॉलीवुड सितारे भी बच नहीं सकते|कानून की नज़र में आम आदमी और सितारों में कोई फर्क नहीं है।

हाल ही में अभिनेता अजय देवगन पर खुलेआम सिगरेट पीने की वजह से गोवा में जुर्माना लगाया गया है और इससे पहले वह चंडीगढ़ में ऐसा करते हुए जुर्माना भर चुके हैं। अजय को चेन स्मोकर कहा जाता है। उनकी बेटी न्यासा अपने पिता की इस आदत से बहुत परेशान हैं और उन्हें कई बार सिगरेट छोड़ने की सलाह दे चुकी हैं मगर अजय की आदत है जो छूटने का नाम ही नहीं लेती है। देखते हैं कि अजय अपनी बेटी की बात सुनकर कब स्मोकिंग छोड़ते हैं।

बॉलीवुड के मिस्टर परफेकशनालिस्ट आमिर खान भी इस लत से अछूते नहीं हैं। आमिर ने एक बार यह खुलासा किया था कि उन्हें तनाव ने सिगरेट पीने का आदी बना दिया। आमिर ने अपने ब्लॉग पर एक बार यह भी कहा था कि वह अपने बच्चों के सामने कभी स्मोक नहीं करते क्योंकि इससे उनपर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

शाहरुख़ खान एक चिमनी की तरह हमेशा सिगरेट सुलगाते नज़र आ जाते हैं। उन्हें चेन स्मोकर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर रखा जा सकता है। शाहरुख़ कई बार सिगरेट छोड़ने की कोशिश कर चुके हैं मगर वह हर बार नाकाम हो जाते हैं।

सलमान खान भी पहले बहुत सिगरेट पिया करते थे मगर अपनी फिटनेस और सेहत की वजह से अब उन्होंने इस बुरी लत से छुटकारा पा लिया है|सलमान इस बुरी लत के इतने अधिक आदी हो चुके थे कि एक बार उन्हें इसकी वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था जहां डॉक्टर ने उन्हें इस लत को छोड़ने की सख्त हिदायत दी थी|सलमान ने फिल्म वीर के फ्लॉप होने के बाद स्मोकिंग छोड़ने का मन बना लिया था|

बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन भी सिगरेट पीने के आदी हो चुके थे मगर अब वह भी इसे छोड़कर राहत महसूस कर रहे हैं। उन्हें सिगरेट पीने का चस्का एक किरदार को निभाने के दौरान लगा|इस किरदार को फिल्म में सिगरेट पीता हुआ दिखाया जाना था जिसके लिए ऋतिक ने स्मोक करना शुरू किया मगर धीरे धीरे वह इसके आदी हो गए और इसे छोड़ना उनके लिए बेहद मुश्किल हो गया।

पूरा समाचार पढ़ने के लिये यहाँ पर क्लिक कीजिये
----------------------------------------------------------------
तम्बाकू किल्स न्यूज़ बुलेटिन,
शुक्रवार, ०३ सितम्बर २०१०
अंक-२०४२
Contact email: tambakoo.kills@gmail.com